नई दिल्ली, अगस्त 11 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 12 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। बुधवार को कई हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। खासतौर पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, हिमालयी राज्यों और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश को प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा 12 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 3 बजे तक भारी बारिश का Red Alert; लोगों के लिए एडवाइजरी जारी राजस्थान, मध्य प्रदेश और आसपास के राज्यों में 12 अगस्त को बारिश का असर काफी ज्यादा रहेगा। पूर्वी राजस्थान ...