नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- इस वक्त देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश से होते हुए गुजरात और पंजाब तक ये सिलसिला जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाडी और उसके आस-पास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कल यानी शुक्रवार, 11 सितंबर को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी और इस दौरान 75 KM की स्पीड से हवाएं चलेंगी। IMD ने कहा है कि इस दौरान कहीं-कहीं बिजली कड़कने की भी संभावना है। IMD ने कहा है कि 11 सितंबर को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, अरुणाचल...