कल का मौसम, 11 मई: सोमवार को बिगड़ेगा मौसम, कई इलाकों में होगी बारिश; तेज आंधी की आशंका
नई दिल्ली, मई 10 -- 11 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ नजर आएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा बुलेटिन में यह बताया गया है। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब और हरियाणा में बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में हालांकि गर्मी बनी रहेगी और हीटवेव जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें- पटना में बादलों का डेरा, 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.