नई दिल्ली, जून 10 -- IMD Alert on Aandhi Toofan: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि कल यानी 11 जून को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहने वाला है। IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में कल तेज आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 60-70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के आसार हैं। IMD के मुताबिक, कहीं-कहीं 80 किमी/घंटा तक के झोंके चल सकते हैं। IMD ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और सटे NCR में कल आसमान मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात के समय गर्जन, बिजली कड़कने और धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटे (झोंकों के साथ 70 ...