नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- उत्तर भारत से मॉनसून की वापसी हो चुकी है और ज्यादातर हिस्सों से भी वापस जा चुका है। लेकिन अब भी कुछ राज्य हैं, जहां पर भारी बारिश का दौर जारी है। कल के लिए मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे में भारी बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, कल जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, उत्तराखंड में आंधी तूफान, बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाएं चल सकती हैं।ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल में बरसात पूर्वी भारत में भी कल बारिश का अलर्ट है। अंडमान और निकोबार द्वीप में काफी ज्यादा बारिश होगी। उप हिमालयी पश्चि...