कल का मौसम, 10 सितंबर: आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, गुरुवार को इन राज्यों में मूसलाधार बारिश
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- मॉनसून पिछले कई महीनों से पूरी तरह से एक्टिव है, जिसकी वजह से झमाझम बारिश हो रही है। बीच-बीच में कई राज्यों में कम दबाव के क्षेत्र का असर दिखता है और मूसलाधार बरसात होती है। कल यानी कि 10 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने बताया यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर के विभिन्न राज्यों में मूसलाधार बारिश होने जा रही है। वहीं, आंधी तूफान और बिजली कड़कने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कल जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तेज बारिश होगी। मैदानी इलाकों की बात करें तो पूर्वी यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में तेज बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल आंधी तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.