नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, 10 अक्टूबर को देश के कम से कम 20 राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इनमें जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार जैसे क्षेत्र शामिल हैं। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। तेज हवाओं की बात करें तो दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 60 किल...