कल कलेक्ट्रेट में युवा उद्यमी ऋण एवं पंजीकरण कैंप, मिलेगा लोन
शाहजहांपुर, मई 18 -- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 19 मई 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में एक निःशुल्क ऋण आवेदन एवं उद्यम पंजीकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। कैंप में युवाओं को 5 लाख तक का बिना ब्याज एवं बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही परियोजना लागत पर 10% या अधिकतम 50,000 तक की सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी। आवेदन एवं पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, शाहजहांपुर से संपर्क किया जा सकता है या 9548515974 एवं 9120306221 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है। मान्यता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.