नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Karwa Chauth Puja Best Muhurat, Vidhi and Chand Time 2025: करवा चौथ का त्योहार हिंदू महिलाओं में बहुत लोकप्रिय है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु व सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत करती हैं। करवा चौथ का पर्व मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हिमाचल प्रदेश व झारखंड जैसे राज्यों में मुख्य रूप से मनाया जाता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। इस साल करवा चौथ व्रत 10 अक्तूबर,शुक्रवार को है। करवा चौथ व्रत में कुछ जगहों पर सूर्योदय से पूर्व सरगी खाने की परंपरा है। करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 40 मिनट पर प्रारंभ होगा। ज्योतिष शास्त्र में ब्रह्म मुहूर्त को अत्यंत शुभ व कल्याणकारी माना गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.