साहिबगंज, जनवरी 2 -- साहिबगंज। साहिबगंज होकर चलने वाली भागलपुर-आजिमगंज कटुआ पैसेंजर तीन जनवरी को दोनों तरफ से रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि न्यू फरक्का-आजिमगंज रेलखंड पर शनिवार को सीमित ऊंचाई के सबवे के निर्माण के लिए लेबल क्रॉसिंग गेट नंबर वन सी को हटाने को लेकर पोड़ाडांगा हाल्ट और आजिमगंज के बीच अप व डाउनलाइन पर सुबह 08.30 बजे से दोपहर 03.30 बजे तक के लिए ट्रैफिक व पावर ब्लॉक रहेगा। इस कारण इस रूट होकर चलने वाली भागलपुर-आजिमगंज पैसेंजर(53029,53030) का परिचालन रद्द रहेगा। उधर, रांची डिविजन में इंटर लॉकिंग वर्क को लेकर आगामी छह व सात जनवरी को भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस 13404/13403 रद्द रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.