बेगुसराय, मई 2 -- बेगूसराय। जिले में 33 केवी लाइन के रिकंडक्टिंग कार्य के कारण रविवार 4 मई को सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभागीय सूचना के अनुसार इस अवधि में बेगूसराय पीएसएस की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके कारण फीडर नंबर 1, 2, 3 और 5 के साथ-साथ बरौनी-2, हर-हर महादेव तथा बरौनी-1 फीडर को रोटेशन के आधार पर संचालित किया जाएगा। वहीं 33 केवी देवना, भगवानपुर, बगरडीहा, तेघड़ा और बीरपुर फीडर भी बंद रहेंगे। इसके चलते देवना पीएसएस, भगवानपुर पीएसएस, बगरडीहा पीएसएस, तेघड़ा पीएसएस और बीरपुर पीएसएस से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लेने तथा असुविधा के लिए सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.