जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- जमशेदपुर। झारखंड के विभिन्न जिलों सहित कोल्हान के क्षेत्र में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण रविवार सोमवार को दोपहर बाद बारिश हो सकती है। शनिवार के दिन में तेज धूप रही और अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...