उन्नाव, अप्रैल 1 -- उन्नाव। शहर के शुक्लागंज राजधानी मार्ग पर स्थित 132 केवी उपकेंद्र कुन्दनरोड के मेन बस सेक्शन प्रथम को अपग्रेड करने का काम आगामी तीन और चार अप्रैल को किया जाएगा। इस दौरान हर दिन चार घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत पोषक खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इस अपग्रेड की योजना काफी समय से चल रही थी और यह गर्मी शुरू होने से पहले पूरी की जानी है। तीन और चार अप्रैल को दोपहर एक बजे से पांच बजे तक एमबीए प्रथम, मोहन गोल्ड वाटर और अमृत पेयजल फीडर के साथ-साथ रहमान व त्रिभुवन खेडा की आपूर्ति आंशिक रूप से बंद रहेगी। अचलगंज और जिला अस्पताल फीडर भी प्रभावित होंगे। जनता से बिजली कटौती के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.