हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड पेंशनर्स समन्वय समिति की बैठक सोमवार को बद्रीपुरा स्थित संघ भवन में आयोजित की गई। इसमें केंद्र सरकार की ओर से पेंशनर्स के हितों की अनदेखी करने और भेदभावपूर्ण अधिनियम पारित करने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। इसके विरोध में आगामी 25 मार्च को दोपहर 12 बजे तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर पीसी जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस गैड़ा, महामंत्री ललित लोहनी, पेंशनर्स परिषदीय अध्यक्ष बीएस बिष्ट, समन्वय समिति सचिव जेसी पन्तोला, गवर्नमेंट पेंशनर्स अध्यक्ष एलडी पांडे, महासचिव विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.