बक्सर, मार्च 16 -- बक्सर। युवा रोजगार व कौशल विभाग, राजकीय महिला आईटीआई के तत्वाधान में 18 मार्च को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट सेलेक्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जबिल सर्किट इंडिया प्रा. लि. कंपनी द्वारा असेंबली लाइन ऑपरेटर एंड क्वालिटी चेकर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए 18 से 35 आयुवर्ग के मैट्रिक, इंटर, आईटीआई, डिप्लोमा व ग्रेजुएशन की योग्यता रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्य स्थल पुणे के रांजणगांव होगा। प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक आवेदकों से अपील किया कि शैक्षणिक प्रमाण-पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा, फोटो इत्यादि प्रमाण पत्र के साथ कैम्पस प्लेसमेंट में भाग लेकर लाभ उठा सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.