कल इमामबाड़ा में करायी जाएगी 72 ताबूतों की जियारत
अयोध्या, अगस्त 12 -- अयोध्या। जनपद अयोध्या की विख्यात अंजुमन-ए-आबिदिया इमामबाड़ा के तत्वावधान में 13 अगस्त को कर्बला के 72 शहीदों की याद में 72 प्रतीकात्मक ताबूतों की जियारत करायी जाएगी। अंजुमने आबिदिया के अध्यक्ष अजमी आब्दी और सचिव शकील आब्दी ने बताया कि गुरुवार को इमामबाड़ा जवाहर अली खां परिसर में अपराह्न दो बजे मजलिस होगी जिसे मौलाना वसी हसन खां खिताब करेंगे। मजलिस के पहले शायर अपने कलाम पेश करेंगे। मजलिस के उपरांत सभी 72 शहीदों के प्रतीकात्मक ताबूतों को जामा मस्जिद से बारी बारी से निकाला जाएगा और जियारत कराई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कुमैल आब्दी और रविश जौनपुरी द्वारा प्रत्येक शहीद के ताबूत निकलने के समय उसका परिचय कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.