भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। इंटरमीडिएट सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर जिले के 59 केंद्रों पर 2209 शिक्षकों की वीक्षण कार्य में ड्यूटी लगी है। परीक्षा ड्यूटी में लगे शिक्षकों को शनिवार (31 जनवरी) को अपने-अपने केंद्रों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। दो से 13 फरवरी तक चलने वाली इंटर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सभी केंद्रों पर अधीक्षक एवं दंडाधिकारी की भी ड्यूटी लगी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैनुअल को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके तहत परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को परीक्षा शुरू होने के ढाई घंटा पहले उपस्थित होना है। पहली पाली में सुबह सात बजे और दूसरी पाली में एक बजे तक वीक्षकों को पहुंचना है। मारवाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.