नई दिल्ली, अगस्त 31 -- यूपी में बारिश का दौर अगले चार दिनों तक जारी रहने और कई जिलों में भारी बारिश के अलर्ट ने शहरी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश ने जगह-जगह जलजमाव भी कर दिया है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है। इसी देखते हुए दो जिलों चंदौली और जौनपुर में मंगलवार को आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। डीएम की तरफ से जारी आदेश में स्कूलों को सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया है। जौनपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और जगह-जगह जलभराव को देखते हुए एक सितंबर यानी मंगलवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन का निर्देश देते हुए कहा कि परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त के साथ ...