कल आएंगे शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
जमशेदपुर, जून 29 -- जमशेदपुर। बद्रिका आश्रम के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती कल जमशेदपुर आ रहे हैं। वे श्री राजस्थान शिव मंदिर जुगसलाई के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती भी शामिल होंगे। उनका व्याख्यान अपराह्न 3 से शाम 6 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में शहर वासियों को आमंत्रित किया गया है। श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रबंधन की ओर से जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.