कल आएंगे राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य
हरदोई, जुलाई 4 -- हरदोई। पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण निर्धारित करने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में पिछड़े वर्ग की स्थिति का ट्रिपल टेस्ट होना है। न्यायालय के आदेश के क्रम में पिछड़े वर्ग की आर्थिक, सामाजिक स्थिति का सर्वे करने के गठित पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य सोमवार को जनपद पहुंचेंगे। जिला प्रशासन ने बताया आयोग अध्यक्ष एवं सदस्य जन सुनवाई कर आपत्ति एवं सुझाव लेंगे। जिला प्रशासन के साथ पंचायत से संबंधित अधिकारियों के साथ विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों का दौरा करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार आयोग अध्यक्ष न्यायमूर्ति औतार सिंह एवं सदस्य सेवा निवृत्त जिला जज बृजेश कुमार, सेवा निवृत्त एडीजे संतोष विश्वकर्मा, सेवा निवृत्त आईएएस अरविंद चौरसिया व एसपी सिंह सुबह 10:30 पर जनपद पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे से जन सुनवाई शुरू होगी जो दोपहर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.