मुंगेर, अप्रैल 25 -- असरगंज, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ढोल पहाड़ी एवं बैजलपुर में 26 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा एवं जिलाधिकारी निखिल धनराज ने ढोल पहाड़ी स्थित शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वन प्रक्षेत्र अधिकारी रॉबिन आनंद को विशेष रूप से निर्देशित करते हुए शिलान्यास स्थल पर सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करने का आदेश दिया। आयुक्त ने ढोल पहाड़ी क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- तिलडीहा दुर्गा मंदिर में मुख्यमंत्री आने की संभावना को लेकर हुई साफ-सफाई...