कुशीनगर, मार्च 29 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के बड़हरा चौराहे पर नवनिर्मित डी लर्निंग वर्ल्ड स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। 30 मार्च को उनका आगमन होना है।एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच स्थल, पार्किंग व्यवस्था, आवागमन मार्ग तथा सुरक्षा घेराबंदी की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, वीआईपी मूवमेंट और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी बिं...