अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना 12 मार्च को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगे। वह सुबह कानपुर नगर से शताब्दी एक्सप्रेस से सुबह करीब नौ बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके बाद वह होटल लेमन ट्री में विश्राम करने के बाद दोपहर 12 बजे मंगलायतन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात्रि में शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...