नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- Venus Transit Libra on 22 November 2026: नवंबर का आखिरी सप्ताह कुछ राशियों के लिए खास रह सकता है। 22 नवंबर को शुक्र देव फिर से तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला शुक्र की अपनी राशि है। इससे पहले शुक्र कन्या राशि में चले गए थे। अब दोबारा तुला में आने से उनकी स्थिति मजबूत मानी जाएगी। ज्योतिष में शुक्र को धन, वैभव, प्रेम, विवाह और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शुक्र का यह गोचर नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर असर डाल सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र 22 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 1 जनवरी 2027 तक रहेंगे। शुक्र के इस बदलाव से कुछ राशियों को राहत मिल सकती है। नौकरी में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कारोबार में नए रास्ते खुल सकते हैं। वहीं प्रेम और वैवाहिक ...