कल्वर्ट से टकराई अनियंत्रित बाइक, बाइक सवार दो युवकों की मौत
किशनगंज, जुलाई 16 -- पोतिया। निज संवाददाता पोठिया थाना अंतर्गत छतरगाछ-पोठिया सड़क पर गुवाबाड़ी के समीप गुरुवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक मिलन सुरेन (25), ग्रीस हेम्ब्रम (20) की मौत हो गई। मृतक युवक गांव मालानी, थाना कुर्लीकोट, जिला किशनगंज के रहने वाले थे।
घटना का विवरण दोनों युवक पोठिया की ओर से गुवाबाड़ी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गनियाबाड़ी स्थित कल्वर्ट के पास उनकी तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सीधे कल्वर्ट से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। इधर सूचना मिलते ही पोठिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार पांडे पुलिस दल बल के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.