मिर्जापुर, जनवरी 12 -- विंध्याचल। विन्ध्य धाम की प्राचीन बुलबुल प्रतियोगिता का आयोजन पुरानी वीआईपी मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में शनिवार को सुबह शुरू हुआ। मध्यरात्रि लगभग बारह बजे तक दंगल प्रतियोगिता चलीं। मकर संक्रांति के चार पहले होने वाले बुलबुल के दंगल में 117 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में चार-चार बुलबुल की टीम बनाई गयी थी। 10 राउंड में प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम रात लगभग 12 बजे घोषित किया गया। फाइनल मुकाबले में कल्लू क्लब-6 के मालिक एस पांडेय एवं अद्विक क्लब टू के मालिक यस पाठक की बुलबुल के बीच लगभग आधा घंटा तक जंग हुई। अंत में कल्लू क्लब-6 की बुलबुल की विजयी घोषित किया गया। दूसरा स्थान अद्विक टू क्लब एवं तृतीय स्थान भीम टू क्लब, चौथे स्थान पर डी कंपनी के बुलबुल को मिला। प्रथम स्थान के विजेता को सोफा सेट, द्वितीय स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.