वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राजातालाब के समीप कल्लीपुर में वीडीए की प्रस्तावित आनंद काशी आवासीय परियोजना का शुक्रवार को मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने निरीक्षण किया। कमिश्नर ने कहा कि प्रस्तावित टाउनशिप काशी की सांस्कृतिक विरासत एवं आधुनिक शहरी विकास का समन्वित स्वरूप होगी।उन्होंने कहा कि आनंद काशी टाउनशिप को काशी थीम पर विकसित किया जाए। इसमें 80 से 100 फीट चौड़ी सड़कें एवं उच्चस्तरीय आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 'आनंद काशी' टाउनशिप के नाम से लगभग 250 एकड़ में आवासीय योजना विकसित की जा रही है। प्रथम चरण में लगभग 150 एकड़ में कार्य प्रस्तावित है। अब तक 135 एकड़ जमीन का अधिग्रहण रजिस्ट्री से हुआ है। जबकि 15 एकड़ जमीन पूलिंग के माध्यम से ली गई है। किसानों को अब तक 550 करोड़ रुपये मुआवजा दिया गया है। पुर...