मोतिहारी, जून 20 -- कल्याणपुर। सड़क हादसे में घायल बड़हरवा महानंद पंचायत के बाकरपुर वार्ड 2के निवासी अखिलेश कुमार की शुक्रवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में चीख पुकार मची है। चकिया केसरिया सड़क पर निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर के समक्ष मंगलवार की सुबह बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरा अमित कुमार (14 ) का इलाज चल रहा है। मृतक के पिता विश्वनाथ राम सपरिवार अपने ससुराल में रहते हैं। दूसरे प्रदेश में रहकर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करते हैं। युवक की तीनों बहनें शिवानी , बबली, भूटन हैं। मृतक अखिलेश की मां शिल्पी देवी, बहनों व परिजन रोकर बेहाल हो रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...