सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर, संवाददाता। अखंडनगर के कल्यानपुर में रविवार को जमीन पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे व असहले से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन और आरोपियों को जौनपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सीजेएम नवनीत सिंह ने आरोपियों का रिमांड मंजूर कर सभी को जेल भेज दिया है। इससे पूर्व सोमवार को इसी मामले में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राणा अजीत सिंह, उनके भाई अजय प्रताप सिंह और पुत्र अभिजीत सिंह समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश आरोपी हेमचंद उर्फ हेमू, दुर्गेश दुबे और प्रवेश सिंह जौनपुर जिले के खुटहन और सरपतहा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। रिमांड के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बताते हुए बन्दूक और रिवॉल्वर आदि भी कोर्ट में पेश किए। सोमवार को हथि...