फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। पान मसाला प्रकरण में थानेदार और दो दरोगाओं के लाइन हाजिर और पांच सिपाहियों के निलंबन के बाद गुरुवार शाम एसपी अनूप सिंह ने चार दरोगा और सात सिपाहियों की तैनाती की। नये थानेदार की नियुक्ति पहले ही हो गई थी। गुरुवार शाम जारी गश्ती के अनुसार सदर कोतवाली से एसआई विवेक कुमार, खागा से संजय कुमार सरोज, गाजीपुर से हिमांशू सिंह, किशनपुर से चंद्रपाल सिंह को कल्यानपुर थाने में तैनात किया गया है। इसी तरह सिपाहियों में थाना मलवा से मनोज कुमार त्रिपाठी, सदर कोतवाली से अनिल कुमार, नीरज गौतम, पुलिस लाइन से राकेश कुमार हुसैनगंज से चंद्रभान सिंह, खखरेरु से सचिन कुमार और हथगाम से यादवेंद्र सिंह को कल्यानपुर थाने भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.