कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर यूपी में हिन्दू गौरव दिवस, अयोध्या राम मंदिर आंदोलन का रहे अहम चेहरा
लखनऊ, अगस्त 21 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रहे बाबूजी कल्याण सिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को लखनऊ में हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही है। कल्याण सिंह की जन्मभूमि और कर्मस्थली यूपी का अलीगढ़ रही है। अलीगढ़ का नाम आते ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की राजनीतिक विरासत स्वतः सामने आ जाती है। अतरौली विधानसभा क्षेत्र से उनका गहरा नाता रहा और उन्होंने लंबे समय तक अलीगढ़ की राजनीति को दिशा दी। भाजपा को मजबूत करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने जिले को प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में अलग पहचान दिलाई। कल्याण सिंह को भाजपा की हिंदुत्ववादी राजनीति का प्रमुख चेहरा माना जाता रहा है। राम मंदिर आंदोलन के दौरान उनकी भूमिका और मुख्यमंत्री के रूप में लिए गए फैसलों ने उन्हें देशभर में अलग पहचान दिलाई। अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.