धनबाद, अप्रैल 22 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्रिय कार्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को महाप्रबंधक कुमार रंजीव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कल्याण समिति की बैठक हुई। उक्त बैठक में मुख्यालय से नोडल कल्याण के के सिंह तथा ब्लॉक दो क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष, परियोजना पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय कल्याण समिति श्रमिक संघ का प्रतिनिधि शामिल थे। समिति सदस्यों एवं प्रबंधन के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। स्वास्थ मामले में चर्चा दवाईयों की उपलब्धता के साथ साथ कोयला कर्मियों के क्वार्टर मरम्मत, साफ सफाई, जलापूर्ति आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आने वाले समय में इन समस्याओं को भविष्य में सुधारने के लिए सकारात्मक सहयोग एवं कार्य करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने किया। बैठक में साक्षी रेणी होरो, पीके झा,...