कल्याण विभाग 32,992 छात्र-छात्राओं के बीच वितरण करेगा साइकिल
पलामू, जुलाई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू कल्याण विभाग चालू वित्त वर्ष 2026-27 में आठवीं कक्षा में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अपसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के 32,992 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण करेगा। कुछ प्रखंडों में साइकिल का वितरण शुरू भी हो गया है। छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने से काफी उत्साहित हैं। कल्याण विभाग के प्रधान लिपिक जगदीश कुमार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 16,445 छात्र और 16,547 छात्राओं का वितरण किया जाना है। उन्होंने कहा कि कंपनी सीधे साइकिल प्रखंड में उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अपसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में काफी सहुलियत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक कितने प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.