लोहरदगा, जनवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर के बरवाटोली चौक के पास अवस्थित कल्याण विभाग के छात्रावास में वहां की बालिकाओं को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा था। छात्रावास परिसर के बोरिंग का जल पीने लायक नहीं है। जिससे वह पीने के पानी के लिए अन्य दूसरे स्रोत पर निर्भर रहते हैं। बच्चियों के परेशानी को देखते हुए उपायुक्त ने इसे संज्ञान में लेकर नगर परिषद लोहरदगा को निर्देशित कर के बालिकाओं के लिए अविलंब वहां दो आरओ मशीन लगवाया है। जिससे अब वह शुद्ध पेयजल पी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी बच्चियों के लिए और भी जरूरत की सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.