कल्याण विभाग की योजनाओं में लाएं तेजी : उपायुक्त
बोकारो, मई 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कल्याण विभाग के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने प्रि-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान गोमिया एवं नावाडीह प्रखंड से सूची उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अविलंब संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों से संपर्क कर सूची प्राप्त करते हुए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मांझी हाउस - मांझी थान, सरना, जाहेर थान तथा कब्रिस्तान की पक्की घेराबंदी एवं मरम्मती योजनाओं की प्रगति कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.