कल्याण विभाग की योजनाओं में अनियमितता का आरोप
लातेहार, अगस्त 23 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव ने जिला कल्याण विभाग की ओर से सरना, मसना, जाहिर स्थान एवं हड़गड़ी स्थलों के संरक्षण और घेराबंदी से संबंधित योजनाओं में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीसी संदीप कुमार को आवेदन देकर जांच की मांग की है। उन्होंने योजनाओं में बिना कार्य कराए राशि की निकासी, अधूरे कार्य तथा एक ही स्थल पर अलग-अलग योजना के नाम पर राशि निकासी किए जाने का आरोप लगाया है।
अनियमितताओं के सीधे सबूत डीसी को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि आदिवासी धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय पदाधिकारी, कर्मी, कनीय अभियंता एवं बिचौलियों की मिलीभगत से अनियमितता की जा रही है। कई स्थानों पर स्वीकृत योजनाओं के अनुरूप कार्य नहीं होने के बावजूद राशि की निकासी किए जाने का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.