कल्याण विभाग की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि एक माह बढ़ाई
जमशेदपुर, अगस्त 24 -- कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। कल्याण विभाग की ओर से यह अवधि विस्तार वित्तीय वर्ष 2025 26 और 2026 27 दोनों सत्र के लिए की गई है। नए शिड्यूल के अनुसार छूटे हुए आवेदक 25 अगस्त से 25 सितंबर के बीच आवेदन कर सकेंगे। दरअसल पूर्व में आवेदन की अवधि जुलाई में समाप्त हो गई थी और बहुत सारे विद्यार्थी छूट गए थे, इसलिए कल्याण विभाग से अवधि विस्तार का आग्रह शिक्षण संस्थानों और छात्रों ने किया था। जिले के प्रभारी कल्याण पदाधिकारी एनईपी के निदेशक राजेश कुमार ने यह जानकारी दी है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.