कल्याण योजनाओं की समीक्षा में छात्रवृत्ति अपडेट और हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश
रामगढ़, जून 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। बैठक में प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, कब्रिस्तान घेराबंदी योजना तथा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित मामलों का सत्यापन कर 15 दिनों के भीतर सभी आवश्यक सूचनाएं अद्यतन करने का निर्देश दिया। वहीं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों का जिला स्तरीय अधिकारियों से निरीक्षण कराने को कहा। कब्रिस्तान घेराबंदी योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 की सभी स्वीकृत योजनाओं को शत-प्रतिशत, 2024-25...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.