लखनऊ, मार्च 17 -- नगर निगम के सामुदायिक केंद्रों पर भी लागू होगी व्यवस्था एक अप्रैल से होगी बुकिंग, बिचौलियों की भूमिका खत्म होगीलखनऊ, प्रमुख संवाददाता।नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए कल्याण मंडप और सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। एक अप्रैल से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी, जिससे लोग अब घर बैठे ही इन स्थानों की बुकिंग कर सकेंगे।इस नई व्यवस्था के लागू होने से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि नगर निगम के कर्मचारियों के बीच चल रहे कथित सिंडिकेट पर भी रोक लगेगी। अभी तक बुकिंग के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे और कई बार मनमानी व देरी की शिकायतें सामने आती थीं।ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली के जरिए लोग उपलब्ध तारीख, शुल्क और अन्य जानकारी आसानी से देख सकेंगे। इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.