लखनऊ, मार्च 31 -- नगर निगम के कल्याण मंडप और सामुदायिक केंद्र अब आम लोगों की जेब पर भारी पड़ेंगे। एक अप्रैल से इनका किराया करीब 40 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। साथ ही, पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इनकी ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था भी लागू होगी। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, बीते महीने सदन में किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया था, जिसे 1 अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत राजधानी के 13 प्रमुख कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों की दरों में एकमुश्त वृद्धि की गई है।अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि बुकिंग प्रक्रिया में होने वाली अनियमितताओं और कर्मचारियों के कथित नेक्सस पर भी रोक लगेगी। पहले लोगों को बुकिंग के लिए कार्यालयों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.