अल्मोड़ा, जुलाई 10 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन (पैरामिलिट्री) की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में हुई। कल्याण बोर्ड का गठन और पुरानी पेंशन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। मांगों के लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया। सदस्यों ने कहा कि सीएम की घोषणा के बाद भी कल्याण बोर्ड का गठन नहीं हो सका है। बॉर्डर पर तैनाती होने के बाद भी एलाउंस नहीं मिल रहा है। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन, कल्याण कोष का गठन, पैरामिलिट्री सैनिक को शहीद का दर्जा, ब्लॉक स्तर पर कैंटीन, सीएपीएफ स्कूल व पैरामेडिकल कॉलेज खोलने, 2004 के बाद सेवारत सैनिकों को पेंशन, एलाउंस देने आदि की मांग की।यहां जिलाध्यक्ष टीडी शर्मा, गेवाड़ समिति अध्यक्ष गजेंद्र नेगी, पूरनचंद जोशी, महेश्वर सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, हयात सिंह बिष्ट, राम सिंह राणा, राजेंद्...