नई दिल्ली, जून 12 -- Abhishek Banerjee Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल में लगातार विरोध का सामना कर रहे अभिषेक बनर्जी के तेवर अब कुछ नरम नजर आ रहे हैं। गुरुवार को ममता बनर्जी के करीबी कल्याण बनर्जी ने भी अभिषेक को अहंकारी बताते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख से उनमें या अभिषेक बनर्जी में से किसी एक और चुनने के लिए कह दिया था। अब कल्याण बनर्जी के इस हमले पर अभिषेक का बयान सामने आया है। अभिषेक ने तनाव को कम करते हुए कहा है कि वह बड़े हैं कुछ भी कह सकते हैं। कोलकाता में मीडिया से बात करके हुए अभिषेक बनर्जी ने कल्याण बनर्जी के तीखे आरोपों पर जवाब दिया। अभिषेक ने कहा, "कल्याण बनर्जी मुझसे बड़े हैं। उन्हें अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। उन्होंने मुझे बचपन से देखा है। मैं उनके खिलाफ कुछ भी नहीं बोलूंगा।" बता दें, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक का य...