कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी को महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में बुधवार को मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबित कर दिया गया। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने विपक्षी दलों के भारी हंगामे के बीच सदन को बताया कि कल्याण बनर्जी ने महिला सदस्य के साथ असंसदीय व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की। यह सदन की गरिमा के खिलाफ है। इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की गई है और इस पर कार्रवाई करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और संसदीय कार्यमंत्री को इस मामले को जरूर देखना चाहिए। इस पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बनर्जी के निलंबन का प्रस्ताव सदन में पेश किया और कहा कि महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है इसलिए उन्हें निलंबित किया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- TMC सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.