नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। तृणमूल कांग्रेस में बगावत के बाद लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सांसद कल्याण बनर्जी ने बागी नेताओं को इस्तीफा देने की चुनौती दी है। साथ ही कीर्ति आजाद ने बागी सांसदों को गद्दार करार देते हुए उनकी राजनीतिक नैतिकता पर सवाल उठाए हैं। कल्याण बनर्जी ने बागी नेताओं को लेकर कहा कि टीएमसी से इस्तीफा दो और चुनाव का सामना करो। बनर्जी ने कहा कि काकोली ग्रुप ने अपना लीडर ममता बनर्जी से बदलकर नरेंद्र मोदी को बना लिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इन सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल नहीं करेगी। बनर्जी ने कहा कि शर्मिला सरकार कितनी बार टीएमसी कार्यकर्ताओं के लिए खड़ी हुईं? जब आरजी कर हुआ तो शर्मिला सरकार और काकोली दस्तीदार कहां थीं? कल्याण बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान के 10वें शेड्यूल के तहत...