जामताड़ा, मार्च 22 -- कल्याण ग्राम में युवती ने फांसी लगा कर दी जान मिहिजाम, प्रतिनिधि।पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना क्षेत्रन्तर्गत रूपनारायणपुर इलाके में शनिवार दोपहर को एक 22 वर्षीय अविवाहित युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की पहचान कल्याण ग्राम निवासी पुबाली बैराग्य के रूप में हुई है। मृतका के पिता प्रशांत बैराग्य, जो चिरेका के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। किसी तरह घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल घर पहुंचे। परिजनों की मदद से युवती को फंदे से उतारकर गंभीर हालत में चित्तरंजन स्थित कस्तूरबा गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका की मां भी घर पर बीमार अवस्था में मौजूद थीं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.