गुमला, मार्च 16 -- गुमला। कल्याण गुरुकुल गुमला में सोमवार को बैच नंबर- 99 के शटरिंग कारपेंटर ट्रेड के 21 छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी, अनुशासन और सुरक्षा के साथ काम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जहां भी कार्य करें, वहां अपने गुरुकुल और राज्य का नाम रोशन करें।कार्यक्रम में प्राचार्य बृजकिशोर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक प्रदीप विश्वास, विजय शर्मा, ट्रेनर कपिल देव कुमार महतो, एमआईएस सुवेंदु पाल, एमई मनीषा कुमारी सहित कई अभिभावक भी उपस्थित थे। सभी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.