पाकुड़, मई 18 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। कल्याण गुरुकुल के युवाओं ने रोजगार के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। संस्थान से मोबाइल असेंबली ऑपरेटर ट्रेड के 13 अभ्यर्थियों का चयन फॉक्सकॉन कंपनी बेंगलुरु में हुआ है। सभी चयनित अभ्यर्थी ट्रेनर गोपाल प्रजापति के साथ बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। इसके अलावा सिलाई मशीन ऑपरेटर ट्रेड के 11 अभ्यर्थियों को इंटीमेट फैशन चेन्नई में रोजगार मिला है। ये अभ्यर्थी ट्रेनर उज्ज्वल राय के नेतृत्व में चेन्नई के लिए रवाना हुए। संस्थान के प्राचार्य प्रवीण सिन्हा ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को हुनर आधारित प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 129 पदों पर सुनहरा अवसर इस सफलता स...