गुमला, जुलाई 3 -- गुमला, संवाददाता। जिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित कल्याण गुरुकुल, गुमला में शुक्रवार को 103 के प्रशिक्षुओं के लिए नियुक्ति पत्र वितरण और फ्लैग ऑफ समारोह आयोजित किया गया। उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हारिस बिन ज़मान और जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर हरी झंडी दिखाते हुए उनके कार्यस्थलों के लिए रवाना किया।समारोह में बताया गया कि टाइल्स टेक्नीशियन ट्रेड के प्रशिक्षुओं का चयन संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) तथा शटरिंग कारपेंटर ट्रेड के प्रशिक्षुओं का चयन हैदराबाद के प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठानों में हुआ है।उपायुक्त ने चयनित युवाओं को अनुशासन, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के साथ काम कर गुमला व झारखंड का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। पुलिस अधीक्षक ने जिम्मेदारी और स...