जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- झारखंड पुलिस सहायता एवं कल्याण कोष से राज्य के करीब 600 पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के इलाज के लिए कुल 2.20 करोड़ 45 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पुलिस मुख्यालय में 27 अगस्त को हुई बैठक में इलाज के लिए प्राप्त आवेदनों पर विचार के बाद सहायता राशि मंजूर की गई। मुख्यालय ने लाभुकों की सूची जारी कर दी है। इसे झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। पुलिसकर्मियों ने खुद के अलावा माता-पिता, पत्नी, बच्चों और अन्य आश्रित परिजनों के इलाज के लिए कल्याण कोष से आर्थिक सहायता मांगी थी। आवेदनों में इलाज पर खर्च हुई राशि और मांगी गई सहायता का ब्योरा दिया गया था। समिति ने आवेदनों की समीक्षा के बाद उपलब्ध प्रावधान के आधार पर सहायता राशि तय की। खास बात यह है कि आवेदनों में मांगी गई कुल राशि की तुलना में स्वीकृत राशि...