अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, राकेश तिवारी। उत्तर प्रदेश में खोई जमीन तलाश रही कांग्रेस मनरेगा बचाओ संग्राम एवं संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम के तहत चुनावी मैदान तैयार करने में जुटी है। सोमवार को कांग्रेस ने कल्याण सिंह के गढ़ अतरौली में ताकत दिखाई। पहली बार कांग्रेस ने शहर के बजाय अतरौली में कार्यक्रम किया। भाजपा के गढ़ में सेंधमारी की कोशिश की। प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव के समक्ष कांग्रेस ने मजबूती के साथ खुद को साबित करने का प्रयास किया। अतरौली के 12 नंबर नरौना में हुई कांग्रेस की मनरेगा रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ व चर्चित चेहरे गायब रहे। कांग्रेसियों की गैर मौजूदगी संगठन के भीतर एकता का अभाव व गुटबाजी का संकेत दे रही थी। गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मथुरा समेत अन्य जिलों से कांग्रेसी आए थे। जिला व महानगर स्तर पर कांग्रेस में गुटबाजी व भीतरघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.